aajtaktimes

ये है दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन, हैवानियत में देता है सबको मात

पेरिस में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। यूं तो पूरे विश्व में कई आतंकी संगठन है लेकिन, इनमें से कुछ संगठन ऐसे हैं, जो दुनिया में हुए नरसंहार के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। अपने खौफ को बनाए रखने और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने के लिए इन्होंने कभी निर्दोष लोगों का सिर कलम करवा के वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया तो कभी मासूम बच्चों के हाथों कत्लेकाम करवाया।  
जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन माने-जाने वाले आईएसआईएस और उसकी तरह के कुछ और खूंखार संगठनों की। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैलाने का दावा करने वाला आईएस खूंखार आतंकी संगठनों की लिस्ट में अब दूसरे पायदान पर खिसक गया है। उसका स्थान लिया है, नाइजीरिया के खूंखार आतंकी संगठन "बोको हरम" ने। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) रिपोर्ट के मुताबिक बोको हरम दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बोको हरम सहित दुनिया के पांच सबसे खूंखार और खतरनाक आतंकी संगठन के बारे में।

आतंकी संगठन बोको हरम
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक नाइजीरिया का बोको हराम। रिपोर्ट में बोको हरम को अब दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया गया। बोको हरम को Islamic State’s West’s Africa province (ISWAP) के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन ने पिछले साल (2014) में 6,644 लोगों की बेहरमी से हत्या की। जिसके कारण इसे दुनिया का सबसे प्राणघातक या खूंखार आतंकी संगठन माना गया है। बोको हरम संगठन का आधिकारिक नाम जमाते एहली सुन्ना लिदावति वल जिहाद है जिसका अरबी में मतलब हुआ जो लोग पैगंबर मोहम्मद की शिक्षा और जिहाद को फैलान के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बोको हराम दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। मौत का कारोबार चलाने के मामले में यह आईएसआईएस और तालिबान से भी आगे है।

इस्लामिक स्टेट (ISIS)
पिछले काफी समय से पूरी दुनिया में अपने दहशत फैलाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला संघठन इस्लामिक स्टेट इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। बता दें कि हाल ही में पेरिस हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है, इसमें 129 लोग मारे गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बोको-हरम की तुलना में आईएस ने पिछले साल (2014) में 6, 073 लोगों की बेहरमी से हत्या की।

तहरीक-ए-तालिबान
तहरीक-ए-तालिबान कई आतंकवादी संगठनों से मिलकर बना एक गठबंधन है जिसका गठन साल 2007 में किया गया था। तहरीक-ए-तालिबान का बेस पाकिस्तान के नार्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस में और इसका पहला मुखिया बैतुल्लाह मेहसूद को बनाया गया था। तालिबान, पाकिस्तान को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहता है और अपने इस मकसद को आगे रख कर जब उसने पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान किया। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने 2014 में 3,477 को अपना निशाना बनाया था।


फुलानी मिलिटेंट्स
फुलानी मिलिटेंट्स पश्चिम अफ्रीका का एक खूंखार आतंकी संगठन माना जाता है। दुनिया के खूंखार आतंकी संगठनों की लिस्ट में फुला को चौथे पायदान पर रखा गया है। इस संगठन ने पिछले साल (2014) करीब 1229 लोगों को मौत के घाट उतारा। फुलानी जिहाद को 19वीं सदी के इस्लामी विजय अभियान के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है।

आतंकी संगठन अल-शबाब
अल-शबाब सोमालिया का एक खूंखार आतंकी संगठन है। अल-शबाब फरवरी 2012 में अल-क़ायदा से जुड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने कत्लेआम में 1,021 लोगों को मौत के घाट उतारा। इस लिस्ट में अल-शबाब को पांचवे पायदान पर रखा गया है।
दरअसल अल-शबाब अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है नौजवान। अल-शबाब का जन्म 2006 में इस्लामिक कोर्ट यूनियन की कट्टरपंथी युवा शाखा के रूप में हुआ था। इस्लामिक कोर्ट यूनियन को सोमालिया की मौजूदा संघीय सरकार ने इथियोपियाई सेना की मदद से हटा दिया था। इस दौरान संघीय सरकार और इथियोपियाई सेना से टक्कर लेने का ज़िम्मा अल-शबाब ने संभाला। इस समूह का नेता अहमद आब्दी गोडाने है, जिसे मुख्तार अबू ज़ुबैर के नाम से भी जाना जाता है।

Related

World 2436724928949818533

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item