aajtaktimes

कम्प्यूटर सेट्स की आपूर्ति के लिये निविदा आमंत्रित

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक के आदेश पर जनपद न्यायालय की क्रय समिति को जजशिप में स्थापित समस्त कम्प्यूटर सेट्स के यूपीएस की बैट्री क्रय करने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित होगा। समिति द्वारा उसके लिये निविदा प्रस्तुत करने हेतु 24 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गयी है जबकि खोलने की तिथि 25 नवम्बर है। इस आशय की जानकारी देते हुये नसीर अहमद अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला जज ने बताया कि उक्त के परिप्रेक्ष्य में जनपद न्यायालय के कम्प्यूटर सेट्स के यूपीएस हेतु 26 एएच/12 बोल्ट की ब्राण्डेड बैट्री की आपूर्ति हेतु मान्यताप्राप्त फर्मों से निविदा आमंत्रित की जाती है। श्री अहमद ने बताया कि वैसे तो सामान्यतया न्यूनतम दर वाली निविदा स्वीकार की जायेगी लेकिन जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी निविदा को अस्वीकार कर दें।

Related

news 7815515191300614761

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item