aajtaktimes

पड़ोसी ने किया 7 साल की बच्ची से रेप

नई दिल्ली। सात साल की एक लड़की के साथ उसी के पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 32 साल के सतीश के तौर पर हुई है। पोक्सो अधिनियम और भादंवि की धारा के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को लालच देकर नजदीक स्थित पार्क में ले गया था जहां उसने उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। कुछ स्थानीय लोगों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद उसे बचाया और उसके माता पिता को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों को पार्क की तरफ आता देख सतीश मौके से फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि बच्ची के माता पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां बलात्कार की पुष्टि की गई। पुलिस ने बताया कि सतीश को सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। सतीश को अदालत में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related

रेप 4357135168545331447

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item