पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरु
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_878.html

रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर व निन्दूरा में उमड़ा प्रत्याशियों का सैलाब बाराबंकी। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिये जनपद के चार ब्लाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरु की गयी। समाचार
लिखे जाने तक ग्राम पंचायत व ग्राम सभा सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण का चुनाव आगामी 28 नवम्बर को होगा जिसमें विकास खण्ड रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर व निन्दूरा शामिल है। पहले चरण में जहां रामनगर के 76 ग्राम प्रधानों के भाग्या का फैसला होगा वहीं 936 सदस्य चुने जायेगें। एक लाख 34 हजार तीन सौ 42 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी क्रम में सूरतगंज विकास खण्ड के 103 ग्राम प्रधान व 1253 सदस्यों का फैसला एक लाख 60 हजार 620 मतदाता
करेंगे। फतेहपुर विकास खण्ड के 99 ग्राम प्रधान व 1241 सदस्यों की किस्मत पर 1 लाख 75 हजार 825 मतदाता मोहर ठोकेंगे। निन्दूरा विकास खण्ड के 88 ग्राम प्रधान व 1108 सदस्यों की भाग्य रेखा लिखने में 1 लाख 60 हजार 620 मतदाता हिस्सा लेंगे। पहले चरण के चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन ने पूर्ण कर रखी है। ब्लाक मुख्यालयों पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है।
नामांकन पत्रों की जमकर हुई खरीदारी बाराबंकी। जनपद के चार ब्लाकों में सोमवार को भी प्रत्याशियों ने जमकर नामांकन पत्रों की खरीदारी की। निन्दूरा विकास खण्ड में 813 प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे तो वहीं 1225 सदस्यों ने नामांकन फार्म लिया। फतेहपुर विकास खण्ड में 758 प्रधान व 1058 सदस्य
प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। सूरतगंज में 817 प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा साथ ही 1375 सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिये। रामनगर में 878 प्रधान व 970 सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म हासिल किये।
