BJP में शामिल होंगी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/bjp_25.html
लखनऊ। एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ टेलीफोन पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाले चर्चित निलम्बित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। ठाकुर की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ने कहा कि मैंने आज बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।
उन्होंने ये कहा कि राजनीति में आने के फैसले का मुख्य कारण है कि मैंने अपने सामाजिक कार्यों के दौरान यह अनुभव किया कि वृहत्तर स्तर पर समाज की सेवा कर पाने और अपनी बात को अधिक प्रभावी ढंग से एक राजनीतिक पार्टी के मजबूत सम्बल की बहुत अधिक जरूरत है। साथ ही उनका कहना है कि बीजेपी में शामिल होने का मुख्य कारण इसमें वंशवाद का ना होना है। इसके अलावा इस दल में सर्वाधिक आंतरिक प्रजातंत्र है और यह विभिन्न वर्गो में विभेद नहीं करती है। नूतन ने कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
गौरतलब है कि अक्सर अपनी जनहित याचिकाओं के जरिये सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी करने वाली नूतन के पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने गत जुलाई में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर टेलीफोन करके धमकाने की शिकायत पुलिस से की थी। उसके फौरन बाद उन्हें कर्तव्य के प्रति लापरवाही तथा अन्य आरोपों में निलम्बित कर दिया गया था। बाद में अदालत के निर्देश पर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।