श्री कोटवाधाम में कार्तिकी पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का उमड़ा महाकुम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_757.html
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। सतनामी सम्प्रदाय के प्रवर्तक समर्थ सांई जगजीवन
साहेब की तपोस्थली श्रीकोटवाधाम में कार्तिकी पूर्णिमा के अवसर पर आस्था
का महाकुम्भ उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने अभहरण में स्नान करके स्वामी
जी की चौखट पर माथा टेक करके मनोवांछित फल व आशीष प्रदान कर अपने मंगल
भविष्य की कामना किया। सतनामी सम्प्रदाय के प्रवर्तक समर्थ सांई जगजीवन
साहेब की तपोस्थली रीकोटवाधाम में आस्था का महाकुम्भ उमड़ पड़ा। देश के
कोने-कोने से लाखों की संख्या में सतनामी भक्तों ने इस आस्था के महाकुम्भ
में डुबकी लगायी सन्त महात्माओं के अमृत मय उपदेशों को सुनकर प्रसाद
चढ़ाकर अपने जीवन को सार्थक बनाया। मेला परिसर में पूर्णिमा के अवसर पर
सज संवर कर तैयार हो गया है। पुलिस प्रशासन को सुरक्षा में काफी मशक्कत
करनी पड़ रही है। जनपद सीतापुर से आये रामबरन बताते हैं कि स्वामी जी के
दरबार में अपार शक्ति है। यहां एक बार आने से पूरा साल खुशी-खुशी बीत
जाता है। मेरे पीढ़ी दर पीढ़ी के लोग स्वामी जी के भक्त रहे हैं। तो वहीं
जनपद उन्नाव से आये रामपदार्थ बताते हैं कि स्वामी जी के नाम का सुमिरण
करने से ही सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं। मेरी अपार श्रद्धा है। मेला में
पशु बाजार, कपड़ा बाजार, सौन्दर्य प्रसाधन व मनोरंजन बाजार में काफी लोगों
की भीड़ देखी जा रही है। तो वहीं यहां मुण्डन संस्कार का दृर्श्य भी काफी
रोचक दिखायी दे रहा है। मुण्डन संस्कार में कुछ बच्चे अपनी उम्र के
बच्चों के मुण्डन देख करके किलकारी मार करके हंसने लगते हैं तो कुछ रोने
लगते हैं। उनके अभिभावक उन्हे नाना प्रकार के उपहार देकर शान्त कराने में
मशगूल दिखायी दे रहे हैं। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह कोतवाली प्रभारी
बदोसरायं संजय सिंह यादव अपने पुलिस फोर्स के साथ मेले की गतिविधियों पर
सुरक्षा की दृष्टि से पैनी नजर रख रहे हैं।

