aajtaktimes

खुलेआम जारी है आचार संहिता का उल्लंघन

अजमी रिज़वी

बाराबंकी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यो के चुनाव में आचार
संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस प्रशासन
आंख मूंदे बैठा है। प्रधानी के चुनाव के चलते शराब और दावतो का दौर जोरो
पर चल रहा है। कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी भी दावतों का मजा लूट रहे है। कई
गांवो में प्रधान पद के प्रत्याशियो का भण्डारा चल रहा है। खाने के
साथ-साथ पीने पिलाने की भी व्यवस्था चल रही है। वेज और नानवेज दोनो तरह
के व्यंजन परोसे जा रहे है। इतना ही नही कई अन्य माध्यमो से भी मतदाताओं
को प्रलोभन दिया जा रहा है। एक ऐसी ही शिकायत विकास खण्ड बनीकोडर की
ग्राम पंचायत भेंदुवा-बहरेला में मिली है। बताया जाता है कि यहां भेंदुवा
ठकुरान निवासी लेखपाल अनिल सिंह की माता व पत्नी प्रधान पद का चुनाव लड़
रही है। आरोप है कि अनिल सिंह मतदाताओं को रिझाने की खातिर तरह-तरह के
हथकण्डे अपना रहे है। उनकी ओर से लगातार भण्डारे का आयोजन किया जा रहा
है। लोगो की पसन्द के अनुसार नानवेज व्यंजन भी परोसा जा रहा है। एक
प्रत्याशी द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर चुनाव आयोग तक से की गई है
जिसमें बताया गया है कि चुनाव लड़ाने की खातिर माती क्षेत्र में तैनात
उक्त लेखपाल मेडिकल लीव पर है और गांव में रहकर चुनाव प्रबन्धन का काम
देख रहे है। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत शेषपुर जाहिदअली में
प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा वोटरो में शराब व पैसा बांटे जाने की
शिकायत की गई है। पुलिस ने इस प्रत्याशी को थाने पर तलब भी किया लेकिन
कुछ करने की बजाय क्लीनचिट दे दी। कमोवेश यही स्थिति अन्य ग्राम पंचायतों
की भी है। प्रधान पद के उम्मीदवार मतदाताओं को दावतो व शराब के माध्यम से
अपने-अपने पाले में करने की कोशिश में जी जान से जुटे है। सब कुछ जानते
हुए भी पुलिस प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। पुलिस प्रशासन सिर्फ होर्डिग्स
उतरवाने में जुटा है।

Related

UP 4700137795634137472

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item