aajtaktimes

कांग्रेस के कई मंत्री व सांसद फंसेंगे घोटालों मेंः डा. दिलीप सिंह

जौनपुर। नवम्बर माह के प्रथमार्द्ध में दिन का मौसम गरम व उमस भरा तथा रात का मौसम शुष्क व ठण्डा रहेगा। जौनपुर, पूर्वांचल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में ठण्ड तेजी से पांव पसारेगी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल में मौसम ठण्डा तेज व हवायुक्त बना रहेगा। उक्त बातें मौसमविद्/ज्योतिष डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने बुधवार को नगर के रिजवी खां में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान कही। उनका कहना है कि इस माह में जल, थल, नम सहित कुछ भयानक रेल दुर्घटनाएं, समुद्री लहरों से हानि तथा भूकम्पीय क्षति भी होगी। साथ ही 10 नवम्बर तक मध्यम वर्षा के भी योग हैं। उन्होंने बताया कि इस माह के ज्योतिषीय, ज्योतिर्विदीय एवं वैज्ञानिक प्रभावों के चलते भारत में सब्जियों व फलों की प्रचुरता के साथ उनकी कीमतों में कमी होगी तथा रबी की फसलें, आलू, चना, जौ, गेहूं, मटर के अलावा सब्जी की अच्छी फसलें होंगी। श्री सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में दो बार वर्षा होगी जबकि तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा व तूफानों के संकेत स्पष्ट मिल रहे हैं। कांग्रेस के कई मंत्री व सांसद घोटालों में फंसने की बात कहते हुये उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को षड्यंत्र में फंसाने की मुहिम नाकाम होगी जबकि कांग्रेस के सहयोगी दलों में गम्भीर मतभेद होगा। अन्त में ज्योतिष ने कहा कि भारत आंतरिक सुरक्षा व विदेश नीति दोनों में सफल सिद्ध होगा जबकि अंतरिक्ष आनुवांशिकी तकनीक एवं संचार क्रांति तथा चिकित्सा में महान खोजें होंगी। इस मौके पर तमाम ज्योतिष, मौसमविद्, पर्यावरणविद् मौजूद रहे।

Related

news 4607438497245495653

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item