aajtaktimes

शिव सेवा संस्थानम् नगर कार्यकारिणी को दिलायी गयी शपथ

कार्तिक पूर्णिमा पर सूरज घाट पर होगा भण्डारे का आयोजन
जौनपुर। शिव सेवा संस्थानम् की बैठक बाबा सोमनाथ मंदिर विशेषरपुर में हुई जिसका उद्देश्य नगर कार्यसमिति की घोषणा व आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर सूरज घाट पर लगने वाले मेले के दिन भण्डारे का आयोजन रहा। इस मौके पर संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार जो भी उत्सव आदि आगामी दिनों में होगा, सभी की पूर्ति सम्बन्धी कार्यक्रम में अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि हमारे त्योहार, उत्सव आदि हिन्दू सनातन परम्परा की धरोहर है जिनको साथ मनाने से सामाजिक भाईचारा बढ़ता है। अन्त में संस्थानम् की नगर कार्यकारिणी को चण्डीगढ़ से आये नाथ सम्प्रदाय के स्वामी अभिमुक्तानन्द ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, महामंत्री मोहन सेठ, मंत्री राजकुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष पप्पू निषाद, हरेराम केसरी, धर्म प्रमुख आनन्द उपाध्याय, सांस्कृतिक प्रमुख कृष्णा राय, सम्पर्क प्रमुख पवन मोदनवाल, संगठन मंत्री आशीष सेठ, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा के अलावा राजदेव यादव, राजकुमार सेठ, आलोक उपाध्याय, गणेश साहू, मिठाई लाल, बृजमोहन शुक्ला, सौरभ सेठ, डब्लू चतुर्वेदी, सभासद अरूण यादव, अनिल त्रिपाठी, विमलेश यादव, रजत सेठ विशिष्ट सदस्य हैं। इस अवसर पर मनीष सेठ, विजय चौरसिया, गौरव सोनी, संजय सेठ, विष्णु पाठक, सौरभ यादव, सत्य नारायण यादव, सुरेश सोनकर, ब्रह्मदेव प्रजापति, सुनील अग्रहरि, अमन सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2249596897868499452

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item