aajtaktimes

विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया उपवास कार्यक्रम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के आह्वान पर गुरूवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया गया। उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये निखिलेश सिंह जिला संयोजक समिति ने सरकार को चेतावनी दिया कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगे चलकर यह आंदोलन एक बड़ा रूप ले लेगा। उपवास कार्यक्रम के दौरान तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये सरकार को चेतावनी दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया। इस अवसर पर अश्वनी श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, पुष्कर श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, मोहन पाण्डेय, विश्राम मौर्य, विजय यादव, निसार, सन्तराम, कमला पाण्डेय, सागर श्रीवास्तव, प्रदीप, अशोक मौर्य, जितेन्द्र, आजाद चन्द्रशेखर, अभिनन्दन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, निरंजन, अफजाल, हरिराम, मुक्तेश चन्द्र श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, संजय बाल्मिकी, सलीम, अशोक शर्मा, बुलबुल, बाबू लाल, राम आसरे, रजनीश, रमेश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 255742736424982012

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item