aajtaktimes

जायसवाल ब्रदर्स ने कराया साईं भजन संध्या व भण्डारा

विवेक मिश्र वरदान की गीत पर झूम उठे सभी भक्तगण
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मझगवां कला गांव में साईं भजन संध्या एवं विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ देवी गीत गायक विवेक मिश्र वरदान ने गणेश वंदना से किया। तत्पश्चात् उन्होंने कई भजन प्रस्तुत करके लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा सपना शर्मा ने अपनी गीतों से श्रोताओं को लम्बे समय तक बांधे रखा। दुर्गेश मणि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम का संचालन मनीष रावत ने किया। जायसवाल ब्रदर्स द्वारा आयोजित भक्ति जागरण व भण्डारे में मुकेश, अमित, विनय जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में प्रेमचन्द्र जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया जहां उपस्थित लोगों ने अंत में प्रसाद ग्रहण किया।

Related

news 3317214637971612354

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item