aajtaktimes

मतगणना में हेराफेरी को लेकर अब न्यायालय जायेगा प्रत्याशी

जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड खुटहन के वार्ड संख्या 19 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी रहे डा. सर्वेश राजभर का मामला निरन्तर तूल पकड़ रहा है जिन्होंने गुरूवार को प्रदेशस्तरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुये बताया कि अब वह न्यायालय की शरण में जायेगा। उनका आरोप है कि मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने हेराफेरी की है जिसके चलते पहले मुझे विजयी घोषित किया गया लेकिन बाद में विपक्षी को विजयी बना दिया गया। उनका कहना है कि मतगणना केन्द्र पर 309 वोट से मुझे विजयी घोषित करते हुये जिला मुख्यालय से प्रमाण पत्र लेने की बात कही गयी लेकिन यहां आने पर पता चला कि वह 122 वोट से हारा है। इसको लेकर जिलाधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर हताश डा. सर्वेश राजभर ने अब उच्च न्यायालय की शरण में जाने का मूड बना लिया है।

Related

news 9078703407919887699

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item