चलती ऑटो से कूदीं, लड़ीं और अस्मत लूटने की कोशिश करने वालों को पहुंचा दिया हवालात
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_153.html
मध्यप्रदेश / जबलपुर । नरसिंहपुर में दो साहसी युवतियों ने रेप की कोशिश करने वाले आरोपियों से न सिर्फ डटकर मुकाबला किया बल्कि उन्हें हवालात भी पहुंचाया दिया।
दरअसल, गांव मुडरई कला में रहने वाली दो बहनें काम खत्म कर साथ में घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं. लेकिन बस नहीं मिलने पर उन्होंने सवारी ऑटो किया ।
ऑटो में इन बहनों के अलावा और भी सवारियां थीं. जो रास्ते में उतरती गई और आखिरी में जब दोनों बहने ऑटो में रह गई तो ऑटो चालक और उसका साथी दोनों बहनों से छेड़छाड़ करने लगे ।
ऑटोचालक ने ऑटो की स्पीड भी बढ़ा दी और उन्हें सुनसान इलाके में ले जाने लगा. इस बीच ऑटो चालक के साथी ने दोनों युवतियों के हाथ रस्सी से बांध दिए ।
आरोपियों से बचने के लिए छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को चलते ऑटो से बाहर धक्का दे दिया और फिर खुद भी कूद गई. लेकिन ऑटो चालक और उसके साथी ने तब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वो उन्हें पकड़ने के लिए वापस आ गए ।
जब वो युवतियों को जबरन साथ ले जाने लगे तो उन्होंने भी उनसे हाथापाई करना शुरू कर दी. इतने में ऑटोचालक के साथी ने धारदार हथियार से बड़ी बहन का कान और छोटी की उंगली काट दी ।
इस सब के बावजूद बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और वो डटकर आरोपियों का सामना करने लगी । सड़क पर हो रही इस लड़ाई को देख राहगीर बहनों की मदद के लिए आ गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई करना शुरू कर दी ।
जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक देवेन्द्र कहार और उसके साथी बबलू काछी पर अपहरण ,दुष्कर्म की कोशिश और व्यभिचार का मामला दर्ज़ कर उन्हें हिरासत में ले लिया है ।