aajtaktimes

LOVE MARRIAGE पर मिली मां को सजा, ससुराल वालों ने नग्न कर सड़क पर घसीटा

मध्यप्रदेश । भिंड जिले के लहार कस्बे में एक बेटे के लव मैरिज करने पर उसकी मां को दबंगों ने गुरुवार सुबह नग्न कर सड़क पर घसीटा ।  इसके बाद उन्होंने उसके बाल भी काट दिए ।
दरअसल, पीड़िता के बेटे ने दो साल पहले आरोपियों की बेटी से लव मैरिज की थी ।  जिसके बाद बेटे के परिवार वालों ने तो शादी को स्वीकार कर लिया ।  लेकिन लड़की के घरवालों को ये शादी मंजूर नहीं थी ।
शादी के बाद से ही उन्होंने लड़की से सारे संबंध तोड़ दिए थे ।  कुछ महीनों बाद बेटा और बहू नौकरी के लिए बाहर चले गए ।  इस बार दिवाली के मौके पर दोनों घर आए हुए थे, लेकिन पिछले दो साल की तरह इस बार भी मायके वालों ने बहू से कोई संपर्क नहीं किया ।
अगले दिन अचानक लड़की के घरवाले लड़के के घर आ धमके और उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए अपनी बेटी की सास को मारना शुरू कर दिया ।  जिसके बाद उन्होंने सबके सामने उसके कपड़े उतार दिए और उसे घसीटते हुए सड़क पर ले आए ।
जब शोर सुनकर कुछ लोग वहां आए । तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर वहां से चले जाने को कहा ।  इसके बाद उन्होंने सास  के बाल भी काट दिए ।
घटना के बाद जब पीड़िता रिपोर्ट लिखाने गई तो उन्होंने उसे वापस लौटा दिया ।  जिस पर पीड़िता ने एसपी से इसकी शिकायत की ।
मामला सामने आने पर एसपी ने भिंड से डीएसपी स्तर की एक महिला और एक पुरुष अफसर को मामले की जांच के लिए भेजा ।  इन अफसरों की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Related

World 1981246975941812375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item