ट्रेन में ढाई करोड़ के साथ पकड़ा गया शख्स
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_17.html
एक साथ इतने पैसे देखकर यकीन करना मुश्किल है पर अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस पर एक शख्स इतने पैसे लेकर सफर कर रहा था और किसी को कानोंकान खबर नहीं थी। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आई राजधानी ट्रेन के बी 1 कोच में मौजूद एक शख्स की तलाशी ली गई तो हर कोई हैरान था।
ढाई करोड़ रुपयों को बैग में बड़ी ही चालाकी से छुपाया गया था ताकि तलाशी में किसी को पता न चल सके। नशाभाई नाम के शख्स का दावा है कि ये पैसे नटुभाई नाम के शख्स को बिजनेस के लिए दिए जाने थे। कुछ दिन पहले ही गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा हुई है वहीं पाटीदार आंदोलन भी जोरो पर है।
ऐसे में ये पैसे किस काम के लिए लाए जाने थे इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये भी है कि कहीं ये ब्लैक मनी हवाला कारोबार के लिए तो नहीं है? फिलहाल रेलवे पुलिस ने तमाम जब्त नकदी और आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया।

