मथुरा ANS । उत्तर प्रदेश में मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में आज पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय अचानक चली गोली से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार राजपाल नगर निवासी राजवीर सिंह छावरिया का 14 वर्षीय पुत्र कोमल घर के भीतर ही अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था।