परिजनों के सामने युवती से सामूहिक बलात्कार !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_193.html
उत्तर प्रदेश (एएनएस)। एक मकान में घुस कर तीन युवकों ने परिवार वालों के सामने 19 वर्षीय एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और जान से मार डालने की धमकी दे कर फरार हो गए।
यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में हुई। कथित पीड़ित युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसका कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
किठौर थाना प्रभारी सुमेर सिंह यादव ने आज बताया कि वह युवती के घर गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला जिसकी वजह से युवती का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया जा सका।

