मिट्टी के टीले में दबकर दो बच्चो की मृत्यु तीन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_664.html
औरैया ANS । उत्तर प्रदेश में औरैया के फफूंद क्षेत्र में दिवाली पर घर की लिपाई पुताई के लिए आज मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंसने से मलबे में दबकर दो बच्चो की मृत्यु हो गयी तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गये ।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के अनुसार गोपालपुर मुडी गांव निवासी पांच बच्चे दीपावली के अवसर पर अपना घर लीपने के लिये मिट्टी खाेद रहे रहे थे ।

