aajtaktimes

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये सीडीओ ने दिये निर्देश

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। ग्राम पंचायतों के सदस्यों/प्रधानों के निर्वाचन को विधिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढ़ग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर मण्डी समिति परिसर में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने मतदान कार्मिकों का आह्वान किया कि पंचायत चुनाव को बिना किसी त्रुटि के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन द्वारा शान्तिपूर्ण ढ़ग से निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हर पहलुओं पर सुदृढ़ व्यवस्था की गयी है। इस बार अन्य जिलों से भी पर्याप्त पुलिस फोर्स की उपलब्धता रहेगी। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्ष होकर सुचितापूर्ण मतदान सुनिश्चित कराये। मतदान कार्मिको को सम्बोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी एके सिंह और जिला अर्थ संख्या अधिकारी डा विनोद सिंह ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया। जीआईसी सिरौलीगौसपुर के प्राचार्य डा विजय कृष्ण यादव और जीआईसी सूरतगंज के प्राचार्य डा अजय कुमार वर्मा ने मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की विधिवत जानकारी देते हुए प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने मतदान कार्मिको से अपेक्षा की कि इस बार मतदान के दिन मत देने के लिए मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाताओं के बायें हाथ की तर्जनी अंगुली में अमिट स्याही लगाये। अभी हाल में हुये पंचायत चुनाव के मतदान में मतदाताओं की दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में लगी अमिट स्याही को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गयी है। सीडीओ ने मतदान कार्मिकों के मतदान केन्द्र पर भोजन की व्यवस्था, उनकी सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासन निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और मतदान कार्मिको की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गयी है। प्रशासन सदैव उनके साथ है। मण्डी समिति में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। आज 1 हजार पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 और 25 नवम्बर को भी मण्डी समिति में आयोजित किया जायेगा।

Related

UP 2984724585567887679

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item