बाइक सवार दम्पत्ति को कार ने रौंदा पत्नी की मौत, पति ट्रामा रिफर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_261.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मायके जा रहे बाइक सवार दम्पत्ति को कार सवार ने रौंद दिया। जिसके चलते पति-पत्नी गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन घायल पति-पत्नी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी और पति की नाजुक हालत देखते हुये डाक्टरो ने उसे ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।
मामला जनपद लखनऊ के थाना क्षेत्र बंथरा के ग्राम रहीमनगर पुरीयार निवासी नन्द किशोर गोस्वामी (27) अपनी पत्नी प्रीती (25) के साथ बाइक से उसके मायके जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जियनकोला जा रहा था। जाते समय रास्ते में नगर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम पल्हरी के निकट रायल होटल हाइवे एनएच-28 के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार दम्पत्ति को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दम्पत्ति गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल पति-पत्नी को आनन फानन उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि दुघर्टना करने के बाद कार जिसका नंम्बर एमएच 03 बीएच 8544 भाग रही थी जिसका पीछा किया तो वह आंखो ओझल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नन्द किशोर गोस्वामी व उसकी पत्नी प्रीती को जिला अस्पताल प्राइवेट वाहन द्वारा भर्ती कराया। दोनो का इलाज हो ही रहा था कि प्रीती ने दम तोड़ दिया। घायल होने के बावजूद नन्दकिशोर गोस्वामी प्रीती-प्रीती कहकर चिल्ला रहा था। दुघर्टना की सूचना मिलते ही प्रीती के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अपनी बहन की मौत की खबर सुनते ही भाई दहाड़े मारकर रोने लगा। अचानक नन्द किशोर की हालत बिगड़ने लगी। जिसे डाक्टरों ने आनन फानन ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार प्रीती की शादी अभी कुछ महीनों पहले बंथरा लखनऊ निवासी नन्द किशोर गोस्वामी के साथ हुई थी। अस्पताल में मौजूद परिजनो ने बताया कि नन्दकिशोर ने अपनी पत्नी प्रीती से कहा कि चलो तुमको तुम्हारे घर घुमा लाये। प्रीती की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
