aajtaktimes

विश्व हिन्दू परिषद ने लगाया दधिची रक्तदान शिविर

महादान होता है रक्तदानः अजय पाण्डेय
जौनपुर। रक्तदान महादान है जो किसी भी जरूरतमंद के लिये प्राणरक्षक बन सकता है। रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिये। उक्त बातें विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नगर के ईशा हास्पिटल में रविवार को आयोजित दधिची रक्तदान शिविर में कार्याध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि यह शिविर विहिप के हिन्दू हेल्पलाइन के बैनर तले प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसी क्रम में आज शिविर लगा जहां सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। श्री पाण्डेय ने बताया कि आगामी 6 दिसम्बर को पुनः रक्तदान शिविर सुनिश्चित है। शिविर के माध्यम से एकत्रित किया जाने वाला रक्त जरूरतमंदों के लिये है। शिविर में विहिप के जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र, जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, धर्माचार्य प्रमुख आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, बजरंग दल के जिला संयोजक विनय मौर्य, रमेश मिश्र, राबिन श्रीवास्तव, जितेन्द्र तिवारी, दीप लाल चौरसिया, ज्ञानदत्त, रामजी जायसवाल, अवधेश चौहान, नागेन्द्र सिंह, दीपक श्रीवास्तव के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1025338978563112183

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item