aajtaktimes

शिव सेवा संस्थानम् ने गोमती तट पर किया गो पूजन उत्सव

जौनपुर। शिव सेवा संस्थानम् द्वारा रविवार को आदि गंगा गोमती के हनुमान घाट पर गो पूजन उत्सव का आयोजन हुआ जहां बताया गया कि कार्तिक द्वादशी के दिन का सनातन धर्म की व्यवस्था में विशेष महत्व है। गऊ माता का हिन्दू सनातन धर्म में अध्यात्म एवं विज्ञान दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इस मौके पर संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म में जन्म लिया व्यक्ति का जीवन तभी सांसारिक बंधन से मुक्त होता है जब वह गऊ माता का दान देता है। अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि महर्षि दुर्बासा के श्राम से जब अक्ट लक्ष्मी पृथ्वी लोक से अपने लोक को चली गयीं तो उन्हें वापस लाने के लिये समुद्र मंथन हुआ जिससे 14 रत्न निकले जिनमें कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय की उत्पत्ति हुई थी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गऊ की विधि-विधान से पूजा करके विश्व कल्याण की मांग किया। इस अवसर पर मनीष सेठ, अजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोहन सेठ, सौरभ सेठ, शोभित, रजत, संजय सेठ, पवन शर्मा, राजकुमार सेठ, कृष्णा राय, सुमित साहू, संजय सेठ, प्रदीप सिंह अवधराज सिंह, पवन मोदनवाल, विजय मोदनवाल, दीपचन्द, विनय चौरसिया मौजूद रहे।


Related

news 4136671028496857509

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item