aajtaktimes

डा. ए.यू. आजमी मेमोरियल ट्रस्ट ने 1 हजार जरूरतमंदों में बांटा रजाई

जौनपुर। डा. ए.यू. आजमी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में अटाला मस्जिद के पीछे रिजवी खां मोहल्ले में रजाई वितरण शिविर लगा जहां अध्यक्ष कमाल आजमी ने कहा कि गरीबों की हालात सुधारने के लिये सभी धर्मों के लोगों को आगे आकर शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी काम करना चाहिये। शिविर में नगर के दर्जन भर से अधिक मोहल्लों के 1000 जरूरतमंदों को रजाई दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने ट्रस्ट द्वारा गरीबों को रजाई वितरित किये जाने के कार्य की सराहना किया। विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यक्रम से समाज की बुराइयां दूर होंगी। कार्यक्रम के संयोजक कमाल आज़मी ने अतिथियों का स्वागत किया | इस अवसर पर खलीलुर्रहमान, मो. तारिक, हौजैला आजमी, शफीक, असफाक अहमद, अब्दुल हमीद, ओबैद अख्तर, कृष्णा यादव, नजर हसन रिजवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मजहर आसिफ एवं लोगों के प्रति सरदार हुसैन बबलू ने ज्ञापित किया।


Related

UP 2248425621819930224

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item