aajtaktimes

दिमाग का सदुपयोग करके इंसान कर सकता है अच्छे समाज का निर्माणः मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी

जौनपुर। अहसन मेमोरियल सनबीम स्कूल में मजलिस का आयोजन हुआ जिसको सम्बोधित करते हुये प्रसिद्ध शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि इस्लाम दीने फितरत है। कुरान इसकी निशानदेही करता है कि इंसान अपनी अक्ल का सदुपयोग करके अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। इस दौरान उन्होंने हजरत इमाम जैनुल आब्दीन की शहादत 25 मोहर्रम पर प्रकाश डाला। मजलिस में डा. एबाद अली ने सोजखानी किया तो शायर एहसास जौनपुरी ने कलाम प्रस्तुत किया जबकि अंजुमन कौसरिया रिजवी खां ने नौहाखानी किया। इस अवसर पर प्रो. शमीम हैदर, प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष सैयद मो. हसन, शकील जी, अली मंजर डेजी, तालिब रजा, जमीन हसन जैदी, मुस्तफा शम्सी, मुस्लिम हीरा, नासिर रजा, असलम नकवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मजलिस के आयोजक शकील अहमद व तहसीन अब्बास ने संयुक्त रूप से आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी 4965654542262765328

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item