aajtaktimes

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का ग्रामीण भ्रमण समाप्त

जौनपुर। केन्द्र निदेशक ग्रामीण अध्ययन केन्द्र लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन एमादमी (भारत सरकार) मंसूरी से 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का ग्रामीण भ्रमण बीते 3 से 7 नवम्बर तक 4 गु्रप में चला जिसके दौरान विकास खण्ड खुटहन के मुबारकपुर में 6, करंजाकला के काफरपुर में 6, धर्मापुर के गजना में 6 व सिरकोनी के मनहन में 6 प्रशिक्षु अधिकारी 4 से 8 नवम्बर तक रहकर ग्रामीण विकास की जानकारी प्राप्त किये। प्रशिक्षु अधिकारियों में चारों गु्रप लीडर के नेतृत्व में सभी अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से प्राप्त ग्रामीण समस्याओं एवं सरकार की योजनाओं के बारे में हकीकत की जानकारी प्राप्त करते हुये उन्हें अपने अनुभव के बारे में बताया। प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर आरक्षी अधीक्षक रामजी सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, नोडल अधिकारी तेज प्रताप मिश्र उपस्थित रहे।

Related

news 3800854121580905088

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item