बीवी ने ऐसे लिया पति की बेवफाई का बदला!
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_253.html
नई दिल्ली। सोचिए, आप कहीं बाहर जा रहे हों, और कुछ दिनों बाद वापस घर आने पर आपके घर में कुछ अजनबी मिलें तो? वो अजनबी फिर आपसे ये कहें कि आप गलत पते पर आ गए हैं, यहां से चले जाइए तो?
ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका में। जहां एक औरत अपने पति के बिजनेस ट्रिप पर जाने के बाद उसका घर बेचकर वहां से फरार हो गई, क्योंकि उसे लगता था कि उसका पकि उसके साथ धोखा कर रहा है। क्रेग अर्नाल्ड(44) पेशे से बिल्डर हैं। जो 2 सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क की ट्रिप पर गए थे। पर इसी बीच वो अपना मोबाइल घर पर भूल गए। यही वो गलती रही, जिसने उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया।
दरअसल, क्रेग की पत्नी लॉरा(42) ने उनके फोन पर एक अमेरिकी महिला का मैसेज देखा, जिसमें कुछ अलग बातें थी। और उन्हें लगा कि क्रेग उनके साथ धोखा कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। लॉरा ने बाद में कहा कि मुझे बदला लेना था। और इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं था। वो घर मेरे माता-पिता की देन है। क्योंकि जब हम संकट में थे और वो घर भी गिरवी पड़ा था, तो मेरे माता पिता ने उसे छुड़ाया था। ऐसे में मैंने वो घर बेच दिया।
क्रेग अर्नाल्ड जब घर पहुंचे, तो उन्हें घर अंदर से बंद मिला। क्रेग ने बताया कि मैं अपनी पत्नी का नाम लेकर चीख रहा था, तभी एक 21 साल के लड़के ने घर खोला और कहा कि वो लड़के उस घर के नए मालिक हैं। क्रेग ने बताया कि घर से लॉरा से संबंधित सारे सामान गायब थे। उन्होंने कहा कि अभी बहुत देर नहीं हुई है, हां, मुश्किल में जरूर फंस गया हूं।