इस सर्दी ऐसे बनाएं मटर के कोफ्ते
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_601.html
सर्दियों में मटर का इस्तेमाल अधिकतर सब्जियों के साथ किया जाता है और ज्यादातर लोग मटर से बनी चीजें पसंद भी करते हैं। मटर का इस्तेमाल कर बहुत सी चीजें बनाई जा सकती हैं। हम आपको बता रहें हैं मटर के कोफ्ते बनाने की विधि।
मटर के कोफ्ते बनाने की विधि
कोफ्ते के लिए आवश्यक सामग्री-
मटर के दाने- एक कप
आलू- 2,
अरारोट या बेसन- एक बड़ा चम्मच
अदरक- 1 टुकड़ा (कसा हुआ)
हरी मिर्च- 1-2
नमक- स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
कोफ्ते बनाने की विधि
मटर के दानों को उबाल लें। आलू को उबाल कर छील लें और मैश कर लें। उबाले हुए मटर के दानों को दरदरा पीस लें। पिसे हुए मटर के दाने, आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिला लें। कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।
थोड़ा मिश्रण निकालकर बचे हुए मिश्रण से नींबू के आकार के गोले बना कर तैयार कर तल लें। कोफ्तों को ब्राउन होने तक तल लीजिए। तले हुए कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखें और सारे कोफ्ते इसी तरह तैयार कर लें।
तरी के लिए
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गरम तेल में जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालें। हल्का सा भूनें, टमाटर, अदरक का पेस्ट डालें और अच्छी तरह भूनें।
अब मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनट तक भूनें। तरी में अपने अनुसार पानी डालें। स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें और अच्छी तरह पकाएं। कोफ्ते की तरी तैयार है। अब तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए। तैयार कोफ्ते की सब्जी को हरे धनिए से सजा कर परोसें।