aajtaktimes

संविधान दिवस पर पूविवि में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में गुरूवार को संविधान दिवस पर ‘भारत का संविधानः प्रजातंत्र एवं सफलता’ विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विवि के विभिन्न संकायों से 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बताया गया कि यह कार्यक्रम विवि अनुदान आयोग के निर्देश पर भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। परीक्षा में निरीक्षक के रूप में प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रवक्ता सुशील कुमार, वित्तीय अध्ययन के मंजीत वर्मा, राजेश कुमार, मास कम्यूनिकेशन के डा. सुनील कुमार रहे। निबंध परीक्षा का निरीक्षण विवि के कुलसचिव बीके पाण्डेय व प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष डा. एचसी पुरोहित ने किया। इस दौरान बताया गया कि परीक्षा के मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की घोषणा होगी तथा विजेताओं को 29 नवम्बर को संगोष्ठी भवन में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। अन्त में प्रतियोगिता के संयोजक डा. राम नारायण ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संकाय के छात्र और छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक करना है।

Related

UP 2110106215538930895

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item