aajtaktimes

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के आर्यनगर गोरारी गांव के पास रेलवे लाइन पर गुरुवार को एक महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश क्षत-विक्षत होने से महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी। उसके शरीर के कपड़े पूरी तरह चिथड़े थे। लोगों के अनुसार लाश से थोड़ी दूर पर नारंगी रंग के साड़ी के टुकड़े मिले। इस घटना को लेकर थाना पुलिस किसी से ट्रेन से कटने की बात कह रही है।

Related

UP 7740850900133782028

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item