aajtaktimes

प्रथम चरण चुनाव के लिये 10 जोनल व 65 सेक्टर मजिस्टेªट किये गये तैनात

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रथम चरण का चुनाव 28 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 4ः30 बजे तक विकास खण्ड सुइथाकला, सोधी, खुटहन, करंजाकला व बक्शा में होगा। सदस्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान के चुनाव हेतु 10 जोनल व 65 सेक्टर मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं। साथ ही अतिरिक्त 32 मोबाइल मजिस्टेªटों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन मजिस्टेªटों की तैनाती की गयी है, उन्हें ड्यूटी उपलब्ध करा दी गयी है तथा निर्देशित किया गया है कि वे अपनी सूचना 27 नवम्बर के सायं तक सम्बन्धित थानें के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी एवं मजिस्टेªट परस्पर समन्वय करते हुये 28 नवम्बर को मतदान सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न करायें। श्री गोस्वामी ने बताया कि सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिये अतिरिक्त पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा दर्जनों बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग भी करायी जा रही है

Related

UP 5774024801865679837

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item