aajtaktimes

अम्बेडकर तिराहे के पास चला अतिक्रम हटाओ अभियान

जौनपुर । जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद को सुन्दर बनाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान बराबर चलाया जा रहा है जिसके क्रम में गुरूवार को प्रशासन का हथौड़ा अम्बेडकर तिराहा निकट दीवानी न्यायालय पर चला। इस दौरान जेसीबी द्वारा मानक के विपरीत बनाये गये चबूतरा, बारजा आदि को तोड़ा गया। साथ ही भविष्य में कभी भी मानक के विपरीत मकान न बनाने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर जहां प्रशासन की तरफ से तमाम प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, वहीं अभियान के तहत हो रही कार्यवाही देखने के लिये लोगों की काफी भीड़ भी जुट रही।

Related

UP 7092927182678877908

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item