कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने जाकर शख्स ने किया सरेंडर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_30.html
गाजीपुर ANS । शहर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शुक्रवार सुबह उस वक्त भौंचक्के रह गए, जब मोहनपुरवा में रहने वाला राम अवध नाम का शख्स वहां पहुंचा और कहा कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है।
घटना सुबह करीब सात बजे की है। राम अवध ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसका अपनी पत्नी बेबी से जमीन को लेकर झगड़ा था। आए दिन दंपति में कहासुनीहोती रहती थी। सुबह भी इसी मुद्दे पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसपर राम अवध गुस्से से पागल हो गया और उसने बेबी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामलेमें तफ्तीश कर रही है। वहीं, इस घटना से गांव में सनसनी है।

