aajtaktimes

पुजारी की हत्या के दो आरोपियों को उम्र कैद- मन्दिर के प्रापर्टी के विवाद में हुई थी हत्या

जौनपुर -मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भुलईपुर में रामजानकी मन्दिर की प्रापर्टी के मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर  मन्दिर के पुजारी रामजीत दास की 23/04/2003 की रात सोते समय लाठियों से मारकर हत्या करने के दो आरोपियों अवधबिहारी निवासी मनीपुर व लल्लन पटेल निवासी भवानीपुर को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नसीर अहमद ने आजीवन कारावास व बीस बीस हजार जुर्माने की सजा सुनाया । मृतक का कोई  वारिस न होने के कारण जुर्माने की धनराशि सरकारी खजाने  में जमा करने का आदेश हुआ ।घटना की FIR भुलईपुर गांव के लक्ष्मण राम वर्मा ने थाना मड़ियाहूं में दर्ज कराया था ।

Related

UP 3920549049625544442

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item