aajtaktimes

धनवन्तरि पर लोगों ने जमकर की खरीददारी

जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली 11 नवम्बर दिन बुधवार को है लेकिन इसी से सम्बन्धित सोमवार को धनवन्तरि पूजा का प्रचलन है। इस पूजा की मान्यता है कि लोगों को सामर्थ्य के अनुसार घर-गृहस्थी का सामान अवश्य खरीदना चाहिये। इसी के चलते आज नगर में बर्तन, सोने-चांदी, कपड़े आदि की दुकानें सजीं जहां खरीददारांे की काफी भीड़ उमड़ी। देखा गया कि जहां गहना कोठी, बालाजी ज्वेलर्स, संकल्प ज्वेलर्स सहित अन्य आभूषणों की दुकानों पर लोगों ने सोने-चांदी का जेवर खरीदा, वहीं दूसरी ओर भारत ग्लास हाउस, सीताराम-ज्ञानचन्द्र की दुकानों से लोगों ने थाली, कूकर, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य बर्तनों की जमकर खरीददारी किया। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित सामग्रियों की दुकानों पर लोगों, विशेषकर महिलाओं की काफी भीड़ रही। सुबह से शुरू हुई खरीददारी देर रात तक होती रही जिसके चलते पूरे नगर के मोहल्लों में जगह-जगह जाम की भी स्थिति बनी रही।

Related

news 7557603708540388102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item