aajtaktimes

पतंजलि योग समिति ने कर्नल कंसल को दी विदाई

जौनपुर। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में 5 यूपी बटालियन के कर्नल असित कंसल को सम्मानित करते हुये जनपद के स्मृति चिन्हों को उन्हें प्रदान करते हुये भावभीनी विदाई दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर के लिये स्थानान्तरित हुये श्री कंसल ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जनपद के समस्त कैडेटों को योग की संस्कारशाला में संस्कारित करने के उद्देश्य को बताया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, अचल हरिमूर्ति, लाल बहादुर योगी, अरूण शर्मा, प्रताप यादव, सौरभ, रवि प्रकाश, अमित आर्य, डा. धु्रवराज योगी, डा. हेमंत योगी, सिकन्दर, जगदीश योगी, रामकुमार के अलावा तमाम योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही।

Related

news 1406805685654939042

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item