aajtaktimes

जेल के अंदर चुहा ड्रग्स की तस्करी करते हुए पकड़ा गया पकड़ा गया

उत्‍तरी ब्राजील के अरागुएना में बारा दा ग्रोटा जेल में एक चौंकाने वाली घटना हुई। दरअसल वहां चुहे को रंगे हाथों ड्रग्स की तस्करी करते हुए 'गिरफ्तार' किया गया।
हुआ यूं कि जेल के अधिकारी पिछले काफी समय से परेशान थे कि आखिर जेल के अंदर को‍कीन और गांजा कैसे पहुंच रहा है। कैदियों को सलाखों के पीछे नशे का सामान कैसे मिल रहा है।
लेकिन जब छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि एक चूहा जेल के अंदर नशे के सामान की तस्‍करी करता है। इस काम के लिए चूहे को खासतौर पर प्रशिक्षित किया गया था। उसकी पूछ पर नशीला पदार्थ एक धागे के जरिये बांध दिया जाता था। इसके बाद चूहे को जेल के अंदर भेज दिया जाता था।
चूहे की गिरफ्तारी बीते शुक्रवार को की गई। इसके बाद अधिकारियों ने जेल के अंदर से 30 पैकट गांजा और 20 से अधिक पैकेट कोकीन बरामद किया। अधिकारी अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि पता कर सकें कि किस कैदी को यह सामान पहुंचाया जा रहा था।
इस चूहे के बारे में अधिकारियों ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमने जेल के अंदर सामान पहुंचाने के सभी तरीकों को देखा है, लेकिन यह एकदम नया तरीका है।

Related

चुहा 6640525931676772878

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item