aajtaktimes

स्कूली बच्चों ने बनायी मनमोहक रंगोली, लोगों ने खूब सराहा

जौनपुर। रामेश्वर शिशु बिहार व एसएम एजुकेशनल एकेडमी रसूलाबाद परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। रामेश्वर शिशु बिहार में प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक श्यामधर दूबे ने करते हुये कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे निखारने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि समीरा ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता से सद्भाव की स्थिति बनी रहती है। सिपाह चौकी प्रभारी निशात जमा खां ने कहा कि बच्चे जो भी काम करें, मन से करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाधीनता सेनानी स्व. रामेश्वर प्रसाद की पत्नी महारानी देवी एवं लोगों के प्रति प्रबंधक डा. विमला सिंह ने जताया। इसी क्रम में एसएम एजुकेशनल एकेडमी रसूलाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में सभी वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में शारदा, सृष्टि, आशीष, शबिस्ता, जानकी, बेबी, अंजली, नंदनी, हेमा, अर्जुन, किशन, आकांक्षा, निशा आदि ने प्रतिभाग करते हुये आकर्षक रंगोली बनायी। प्रधानाचार्य अभिनंदन त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 6968795393361494080

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item