aajtaktimes

हनुमान जयंती मनी, प्रसाद वितरित

जौनपुर। नगर के मछरहट्टा (रासमण्डल) में स्थित राज कालेज के शिक्षक रहे स्व. शेष नारायण दूबे के आवास पर बने श्री हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार को हनुमन्त लाल जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर श्रीरामचरितमानस के सुन्दर काण्ड व श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। तत्पश्चात् हनुमान जी की आरती व हवन किया गया। इस दौरान पं. ज्ञान चन्द्र शुक्ल ‘ज्ञानु महाराज’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् हवन व पूजन कराया जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनिरूद्ध दूबे, नरेन्द्र दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1904299117026113984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item