जंगली सूअर के हमले में महिला घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_973.html
जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार को सुबह जंगली सूअर के हमले से अंजनी देवी (45 वर्ष) पत्नी मुन्नी लाल गम्भीर रुप से घायल हो गयी। परिजनों ने उपचार के लिये उसे निकट के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला सुबह खेत में गयी थी कि तभी एक जंगली सूअर उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर बेहोश हो गयी। आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर सुनकर दौड़ पड़े और जंगली सूअर के चंगुल से उन्हें मुक्त कराये। इसके बाद घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

