aajtaktimes

चित्रगुप्त पूजन एवं सम्मान समारोह 13 को

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 13 नवम्बर दिन शुक्रवार को श्री चित्रगुप्त पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो जेसीज चौराहा-वाजिदपुर तिराहे के बीच में स्थित सिद्धार्थ उपवन में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएम सिंह उप मण्डलाध्यक्ष 321 ई लायंस क्लब इण्टरनेशनल हैं। उक्त कार्यक्रम में  चित्रगुप्त  पूजा के अलावा स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित किया जायेगा जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसी क्रम में युवा जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने जनपद के समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

news 7852115784185007619

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item