aajtaktimes

जिपं अध्यक्ष पद के लिये सबसे मजबूत दिख रहीं कलावती यादव

84 में से अधिकांश सदस्यों का मिल रहा है उन्हें भरपूर समर्थन
पार्टी से हरी झण्डी मिली तो दावेदारी होगी पूरी मजबूतः जितेन्द्र
सजनी हमऊ राजकुमार’ के साथ प्रभावती व ओम भी हैं दौड़ में
जौनपुर। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वैसे तो तमाम दिग्गज सदस्य पद का चुनाव जीत कर जिला पंचायत की संसद में बैठने के लायक हो गये हैं लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे हैं जो जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का ख्वाब देख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों की चर्चाओं की मानें तो अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के अलावा पूर्व अध्यक्ष प्रभावती पाल व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र ओम यादव हैं लेकिन कौन सफल होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल इसको लेकर सभी दावेदार जोड़-तोड़ शुरू कर दिये हैं। बता दें कि जनपद में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं जिनमें से अकेले 40 समाजवादी पार्टी के हैं जबकि शेष में भाजपा, बसपा व निर्दलीय शामिल हैं। वैसे तो अध्यक्षी चुनाव में वही मजबूत दावेदारी करेगा जिनको पार्टी हाईकमान द्वारा हरी झण्डी मिलेगी। इसी के चलते अभी जहां बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ठोस दावेदारी कर रही हैं, वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के अलावा कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र ओम यादव दावेदारी कर रहे हैं लेकिन जनपद की चर्चाओं और समाजवादी पार्टी हाईकमान के सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद के लिये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव को ही हरी झण्डी मिलेगी। बताया जा रहा है कि कलावती यादव ऐसे परिवार से मिलान करती हैं जिसके सदस्य सबसे छोटी से लेकर सबसे बड़ी पंचायत तक की गरिमामयी कुर्सी का नेतृत्व कर चुके हैं। पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव, व्यापारी नेता लालचन्द्र यादव लाले एवं समाजसेवी सुभाष यादव की मां कलावती यादव की प्रबल दावेदारी देखते हुये अधिकांश सदस्य अपना समर्थन उन्हें ही करने को उतारू दिख रहे हैं। इस बाबत पूछे जाने पर कलावती यादव के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव का कहना है कि यदि पार्टी हाईकमान द्वारा हरी झण्डी मिल गयी तो जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी मां कलावती यादव ही होंगी। उनका यह भी कहना है कि पूर्व के कार्यकाल के अलावा उनका व उनके परिवार का व्यवहार उनकी मां को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर पुनः विराजमान करेगा जिस पर बैठने से उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सदस्यों से सम्पर्क हो रहा है। सभी द्वारा उनका समर्थन भी किया जा रहा है। फिलहाल अभी उनका प्रयास केवल पार्टी हाईकमान द्वारा हरी झण्डी लेने का है। वहीं कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र ओम यादव भी दावेदारी ठोंक रहे हैं।

Related

UP 201713453563452305

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item