रंगरेलियां मनाने और सेल्फी की शौकीन थी पेरिस हमले की फिदायीन हसना !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_347.html
न्यूयॉर्क। पेरिस हमलों में संदिग्धों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों की छापेमारी के दौरान, सेंट डेनिश के एक अपार्टमेंट में खुद को उड़ाने वाली हसना एतबालाहकेन (26) की जिंदगी का एक अलग पहलू सामने आया है। आतंकवाद की दुनिया में दाखिल होने से पहले वह पार्टीबाजी, पुरुष मित्रों के साथ रंगरेलियां मनाने और सेल्फी की बेहद शौकीन थी। कभी-कभी उसकी सेल्फी अर्धनग्न तक होती थी।
डेली मेल डॉट कॉम द्वारा जारी एक तस्वीर में उसे नग्न अवस्था में एक बाथ टब में नहाते दिखाया गया है, जिसके शरीर पर मात्र एक नेकलेस है। एक अन्य तस्वीर में उसे एक टैंक पर खड़ा दिखाया गया है, जिसमें वह पूरी तरह सजी-धजी तस्वीर लेते हुए दिख रही है। उसकी एक दोस्त अमीन अबु ने उसे 'पार्टी एनिमल' करार दिया, जिसे क्लब में नाचने का बेहद शौक था।
उसकी दोस्त ने कहा कि वह शराब और सिगरेट पीती थी और अलग-अलग लड़कों के साथ घूमती रहती थी। उसके कई पुरुष मित्र थे, लेकिन वह किसी के प्रति गंभीर नहीं थी

