मुलायम ने काटा 76 किलो का केक, अमर सिंह मौजूद,आजम खान रहे नदारद
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/76.html
सैफई । समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने 76 वें जन्मदिन पर पैतृक गांव सैफई में अपने समर्थकों के सामने केट काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा अमर सिंह भी स्टेज पर नजर आए जबकि कैबिनेट मंत्री आजम खान नहीं आए।
आपको बता दें की जन्मदिन को देखते हुए सैफई में दो दिनों का महोत्सव रखा गया है। सजावट के लिए यूपी के अलावा कलकत्ता, चेन्नई और मैसूर से फूल मंगवाए गए हैं।
वहीं लोगों के लिए एआर रहमान नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतकार एआर रहमान ने परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी स्लमडॉग मिलेनियर का मशहूर गाना जय हो... गा समा बांधा।
इस कार्यक्रम में एक तरफ सियासी हस्तियों का जमावड़ा लगा तो वहीं बालीवुड की हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंच कर अपना जलवा बिखेरा। पूरा सैफई गांव दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे गांव में नाच गाने और जश्न का माहौल है।
इससे पहले अपने 76 वें जन्मदिन के लिए जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी सैफई पहुंचे। तो सैफई हवाई पट्टी से सैफई गांव तक उनका जोरदार स्वागत हुआ। दस किलोमीटर लम्बे रास्ते पर जगह-जगह फूलों की वर्षा और बैंड बाजे के बीच लोगो ने अपने नेता का स्वागत किया।
माना जा रहा है कि दो दिन तक सैफई जश्न में डूबा रहेगा। सरकार ने इस समारोह पर जमकर खर्च भी किया है। पिछली बार भी समाजवादियों ने शाही धूमधाम से रामपुर में नेताजी का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन का ये आयोजन आजम खान ने किया था। इस बार भी समाजवादी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते

