aajtaktimes

अंजुमन जाफरिया की शब्बेदारी में नौहा वा मातम की सदा से ग़मगीन हुआ माहौल

जौनपुर । शिराज़ेहिंद की गंगा जमुनी तहजीब को अपने दामन में समेटे और हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतिक अंजुमन जाफरिया के तत्वाधान में कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में शनिवार की रात से शुरू कदीम तरही शब्बेदारी स्थानीय कल्लू मरहूम के इमामबाड़े में रविवार को संपन हुयी । शब्बेदारी में देश विदेश से आये हुए सोगवारो ने लगातार मातम कर आंसुओ का नजराना इमाम हुसैन को पेश कर फफक फफक कर रोते रहे । मुज़फ्फर नगर से आये देश के माने जाने नौहा खा मुसय्यब ने नौहा दिल मातमे सरवर में सभाला नहीं जाता पढ़ा तो वहा उपस्थित इमाम हुसैन के मातमदारो की आँखों से आंसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। इस आल इंडिया शब्बेदारी में जहा दर्जनों मुस्लिम अन्जुमनो ने मातम किया वही सभी वर्ग के शायरों ने बारगाहे इमाम में कलाम पेश कर देश की एकता अखंडता की डोर को मज़बूत कर दिया । शब्बेदारी की मजलिस को खि़ताब करते हुए मौलाना शमशाद अली जाफरी ने कहा की इस्लाम धर्म के पर्वर्तक हजरत मोहम्मद साहेब के नवासे इमाम हुसैन ने जो कर्बला में शहादत दी है । उसकी आज तक कही कोई मिसाल नहीं है । उन्होंने कहा की शिया मुसलमानों के जन्म का मकसद ही इमाम हुसैन की शहादत पर आंसू बहाना है । क्यों की शिया वर्ग के लोग इमाम हुसैन की माँ फातिमा ज़हेरा की तमन्ना है । मजलिस की सोज्खानी समर रज़ा वा अफरोज रज़ा ने किया । अहमद निसार , शोला जौनपुरी , सबीर आज़मी , नातिक गाजीपुरी, तनवीर जौनपुरी , हसन फतेहपुरी , शकील बनारसी आदि प्रमुख शायरों ने शब्बेदारी की तरह पे अपना पुख्ता कलम पेश किया , प्रदेश के कई जनपदों से आयी अन्जुमनो में मुख्या रूप से अंजुमन अबिदिया बनारस , अंजुमन मोहफिज़े अजा इलाहाबाद , यादगारे हुसैनी मुज़फ्फरनगर , अब्बसिया सुल्तानपुर , फरोगे अजा बाराबंकी , सज्जदिया कोपागंज आदि के साथ दर्जनों मातमी अन्जुमानो ने नौहा वा मातम किया , शब्बेदारी की अंतिम तक़रीर को मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने खि़ताब करते हुए कर्बला के दिल्सोज़ मंज़र को ऐसा दर्शाया तो चारो ओर से लोग चीख पुकार करने लगे । जिसके बाद शबीह अलम वा ताबूत निकला अंत में अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष एवं शिया कालेज के प्रबंधक नवाब नजमुल हसन नजमी व महासचिव वसीम हैदर ने शब्बेदारी में भाग लेने वाली सभी मातमी अन्जुमनो वा अज़दारो का शुक्रिया अदा किया ।  इस मौके पर आर डी एम् शिया ट्रस्टी कमेटी के अध्यक्ष मौलाना तहजीबुल हसन , पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहदी , युवा नेता वजीर हसन अल्लन ,अफसर हुसैन अनमोल , जुल्फेकार हैदर जौहर , सतीश कुमार मौर्या , मिर्ज़ा जावेद सुलतान , फैसल हसन तबरेज़ , अज़ीज़ हैदर हेलाल , डॉ राहिल , बशीर खा , मीनू , बिका , मोनू , ताबिश जैदी, मोहम्मद अब्बास आरिफ , एस एम् जैदी , आज़म जैदी , हसींन असगर जैदी , हसनैन कमर दीपू के साथ भारी संख्या में महिलाये पुरुष वा बच्चे मौजूद रहे ।

Related

World 3421199541662927244

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item