aajtaktimes

नौनिहालों को खुराक पिलाकर डीएम ने किया पोलियो अभियान का शुभारम्भ

जौनपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित पोलियो बूथ का उद्घाटन हुआ जहां जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर बताया गया कि यह अभियान 27 नवम्बर तक घर-घर चलेगा जहां जाकर पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलायी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव, प्रभारी सीएमएस डा. युसूफ अन्सारी, डा. आरआर तिवारी, डा. राम प्यारे, डा. प्रभात, शैल मौर्या, शैल साहू आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने हिस्टीरिया रोग से पीड़ित मरीज ने सबा फातिमा के अभिभावक द्वारा शिकायत करने पर अस्पताल के अन्दर जाकर मरीज को देखा तथा डा. एके सिंह द्वारा मरीज को समय पर न देखने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही सीएमएस डा. एके पाण्डेय के अवकाश पर जाने पर भी डीएम ने नाराजगी जतायी।
    रासमण्डल स्थित डा. आरपी रस्तोगी के बाल चिकित्सालय पर 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। इस राष्ट्रीय कार्य को सम्पादित करने में मु. कलीम सिद्दीकी, अनीता उपाध्याय, सुनीता श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Related

UP 1537625351573865374

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item