कार में सेक्स के दौरान धमाके में रूसी सांसद और पति की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_351.html
मॉस्को। रूस में एक युवा सांसद और उनके पति की कार में हुए बम धमाके में मौत हो गई। कम तीव्रता के इस धमाके से पति-पत्नी की मौत से सभी हैरान हैं। बताया जा रहा कि धमाके के दौरान दोनों कार में ही सेक्स कर रहे थे। 30 साल की राजनेता ओक्साना बोबरोस्काया और उनके पति निकिता बोबरोस्की का कार से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है।
ओक्साना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सदस्य थीं। साइबेरिया के सबसे बड़े शहर में हुए इस हादसे में दंपति की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों के मुताबिक बम प्लांट करने की साजिश ओक्साना के पति निकिता की भी हो सकती है। साइबेरियन टाइम्स के मुताबिक इस कपल के बीच में कई दिनों से परेशानियां चल रही थीं। एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने एक आवाज सुनी। हालांकि वह ज्यादा तेज नहीं थी। मुझे लगा कि कोई अपार्टमेंट की छत से नीचे कार की छत पर गिर गया है या ऐसा लगा कि दो कार आपस में टकरा गई हो। पर मुझे चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं आई। मैं जब कार के पास पहुंचा तो दोनों कार की पिछली सीट पर पड़े हुए थे।


