aajtaktimes

सातवीं पत्‍नी को खाई में धकेला, जलती लकड़ी से दागा शरीर

देहरादून। चकराता तहसील के गहरी गांव में एक पति ने अपनी सातवीं पत्नी को जान से मारने के इरादे से खाई से धकेला। इतना ही नहीं बच जाने पर जलती लकड़ी से शरीर दागा। पीड़ता ने किसी तरह जान बचाकर भागी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
क्वांसी-मानुवा क्षेत्र के गहरी गांव निवासी पिरमू पुत्र अशुजिया की सात शादियां हो चुकी है। छह पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी हैं। बीते 18 नवंबर को वह सातवीं पत्नी को साथ लेकर जंगल में लकड़ी लेने चला गया। जंगल में उसने पत्नी से मारपीट की। उसे जान से मारने की नीयत से खाई में धक्का दे दिया। किसी तरह उसकी जान बची। इसके बाद पिरमू ने जलती लकड़ी से पत्नी के अंगों को दाग दिया। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। वह अपने मायके पहुंची। मायके वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में भर्ती कराया। पीड़िता ने राजस्व पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा व श्याम सिंह तोमर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि इससे पहले छह पत्नियां भी आरोपी की यातनाओं और नशे की लत के चलते छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने धारकोट निवासी महिला के साथ सातवीं शादी की।

Related

news 5561589436592920948

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item