सिंघल की अस्ति कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_355.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की अस्ति कलश यात्रा अयोध्या जाते समय आज शुक्रवार को बाराबंकी सीमा में प्रवेश करतेे ही विश्व हिन्दू परिषद तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अस्ति कलश यात्रा के दौरान पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए यात्रा में शामिल हुए। सफेदाबाद, कुरौली तथा नगर के गायत्री मंदिर के सामने विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, शरद अवस्थी, केशव टण्डन, अवधेश श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, गुरूदीप सिंह सहित सैकड़ों विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अस्ति कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर श्री सांई काम्पलेक्स सिटी प्वाइंट के सामने पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह के अगुवाई में अस्ति कलश पर फूलमाला चढ़ाकर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर अयोध्या रवाना हुए। कलश यात्र के दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, राम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, समीर सिंह, अतुल सिंह, अवध रस्तोगी, प्रेम कनौजिया, दिनेश तिवारी, केएम शुक्ला, विष्णु प्रभाकर वर्मा, हर्षित वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

