aajtaktimes

मासूम को इनोवा ने रौंदा, मौत

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। बीती रात देवा कोतवाली अन्तर्गत साइकिल सवार एक मासूम अपनी दुकान बंद कर घर जाते समय इनोवा ने रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके से इनोवा चालक भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मामला ग्राम पलटा निवासी सत्यप्रकाश सिंह की देवा स्थित सिंह ढाबा के पास पान की दुकान है। जिस पर उसका 11 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बैठा था। वह बीती शाम लगभग 8 बजे दुकान बंद कर साइकिल से वापस घर रहा था। घर आते समय रास्ते में पलटा के पास छोटीपुरवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से रही इनोवा गाड़ी ने साइकिल सवार मासूम विकास को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुघर्टना कर भाग रहे इनोवा गाड़ी का नम्बर प्लेट मासूम की साइकिल में फस गया था। जिसका नम्बर - एमएच 43 एबी 7498 है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और गाड़ी चालक के तलाश में जुट गयी है।

Related

UP 1049724270105062570

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item