सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_362.html
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख के पास तेज रफ्तार
अनियंत्रित पिकप ने दो बाइकों में सामने से ठोकर मार दी। जिसमें एक
व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गये।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजते
हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जबकि अज्ञात पिकप चालक वाहन समेत
फरार होने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के फजुल्लागंज
थाना क्षेत्र के निवासी संजय अपनी पत्नी ललिता के साथ पत्नी की बहन
राजरानी की ससुराल सेठमऊ इलाज के लिये आयी हुई थी। अपराहन लगभग 4 बजे
लखनऊ वापस लौटते समय हरख चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात
पिकप ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक चालक संजय की मौके पर ही मौत हो गयी।
जबकि पत्नी ललिता गम्भीर रुप से घायल हो गयी। अनियंत्रित पिकप ने इसके
बाद दूसरी बाइक को भी भयंकर टक्कर मारी। जिस पर सवार आशीष (20) पुत्र
विजय बहादुर निवासी ग्राम रामबनीपुरवा थाना लोनीकटरा व रोहित भी गम्भीर
रुप से घायल हो गया। पिकप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा।
चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित किया।